धूप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धूप लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

गुरुवार, 26 नवंबर 2009

झरती धूप

1

खिलखिलाते लुढ़कते दिन
बाड़ से- आँगन तलक
हँसकर लपकते रूप
झरती धूप

गुरुवार, 19 नवंबर 2009

आँधी

1

रेत की आँधी
समंदर का किनारा
तप रहा सूरज
औ'
नन्हा फूल
कुम्हलाता बेचारा

मुँडेर पर गुलमोहर

1

--फिर मुँडेरों पर झुकी
--गुलमोहर की बाँह
--फिर हँसी है छाँह
--फिर हुई गुस्सा सभी पर धूप
--क्या परवाह

एक आँगन धूप

1
--एक आँगन धूप का
--एक तितली रंग
--एक भँवरा गूँजता दिनभर
--एक खिड़की-
--दूर जाती सी सड़क के साथ
--जैसे गुनगुनाती आस